बलिया में बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई बस, युवक रेफर

बलिया में बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई बस, युवक रेफर

बलिया : बेल्थरारोड-सिकन्दरपुर राजमार्ग के हल्दीरामपुर में हाहा नाला पुल के पास एक बाइक को रौंदती हुई यात्रियों से भरी सवारी बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर गई। बाइक सवार उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर निवासी रौनक यादव (22) बस के पहिये के नीचे दब गया, जिसे ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से जेसीबी के सहारे निकालकर सीएचसी सीयर पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, बस में सवार नरला निवासी ओंकारनाथ यादव (40) को हल्की चोट थी। बताया जा रहा है कि रौनक यादव पुत्र उमेश यादव प्रतिदन की भांति ट्यूशन पढ़ने के लिए बेल्थरारोड जा रहा था। हाहानाला के पास सामने से आ रही निजी सवारी बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर सीएचसी पहुंचे रौनक के परिजन उपचार के लिए आजमगढ़ लेकर चले गये।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद