BJP नेता सीबी मिश्र बनें प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश सचिव

BJP नेता सीबी मिश्र बनें प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश सचिव

बैरिया, बलिया : क्रय विक्रय सहकारी समिति रानीगंज के अध्यक्ष भाजया नेता सीबी मिश्र को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कौशिक ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। वहीं, राष्ट्रीय सचिव सुमेर कुंवर ने आशा व्यक्त किया है कि श्री मिश्र की नियुक्ति से संगठन को काफी बल मिलेगा। इस मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उमंग है।

संगठन द्वारा मिली नई जिम्मेदारी पर श्री मिश्र ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ सहित प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति डॉ. केसी त्रिपाठी व समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा है कि, संगठन ने उनके प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके अनुरुप संगठन एवं पार्टी के लिए पूरी तन्मयता से सेवा करूंगा। 

कहा कि अभी प्रदेश व जिले स्तर पर कार्यालयों की स्थापना करनी है, ताकि प्रधान मंत्री के निर्देशन में चलाई जा रही समस्त जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पहुंचाया जा सकें और प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे। वहीं,  भाजया नेता सीबी मिश्र को पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन जिलासहकारी बैंक विनोद शंकर दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, अमिताभ उपाध्यय, अशोक पाठक, खड़क तिवारी, कमलेश सिंह, तेज नारायण मिश्र, परमेश्वर गिरी, राजीव उपाध्याय, सियाराम यादव, जितेंद्र राय, रमेश सिंह, रत्नेश सिंह, गुड्डू सिंह, आशीष ओझा आदि ने बधाई दी है।

यह भी पढ़े बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल