बलिया में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन परीक्षार्थी घायल

बलिया में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन परीक्षार्थी घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतिपुर जमालपुर मार्ग पर मनमोहन दास की मठिया के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक किशोर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बता दे कि पीएन इंटर कालेज दुबेछपरा से बुधवार को सुबह की पाली में संस्कृत की परीक्षा देकर बाइक से राजकुमार पासवान (16), पुरुषोत्तम सिंह (17) एवं राजेंद्र प्रसाद (17) अपने गांव श्रीनगर लौट रहे थे। दलपतिपुर में मनमोहन दास की मठिया के पास मिट्टी लेकर आगे आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से इनकी बाइक टकरा गई। इसमें राजकुमार पासवान को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि पुरुषोत्तम सिंह व राजेंद्र प्रसाद का उपचार कर चिकित्सकों ने घर के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली