बलिया में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा : इस पार किशोरी, उस पार डूबे चार युवक

बलिया में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा : इस पार किशोरी, उस पार डूबे चार युवक

दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर रविवार को गंगा दशहरे के अवसर पर एक किशोरी व चार किशोर गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गये। नदी के इस पार दोकटी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी गंगा में डूबी। वहीं नदी उस पार बिहार के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत चार युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गये। दोकटी पुलिस की मौजूदगी में डूबे युवकों व किशोरी की तालाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगा दशहरा के दिन रविवार को सुबह दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर (लालगंज) निवासी कुमारी अंशु पुत्री स्व. फिरंगी यादव अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने शिवपुर घाट पर गई थी। नहाते समय अंशू गहरे पानी में चली गई। मां बहनों के शोर मचाने पर तुरन्त स्थानीय लोगों ने अंशू की तालाश की, लेकिन वह नहीं मिल पायी। दोकटी पुलिस ने जाल मंगवा कर डूबी किशोरी की तालाश करवायी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

वहीं बिहार की तरफ से बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बारा खरौनी गाँव के चार युवक रामजी (18) पुत्र जवाहर, सोनू यादव (20) पुत्र विदेशी यादव, रिशु शर्मा (19) पुत्र संजय शर्मा, दीपू पुत्र रमाशंकर (18) सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर उपस्थित लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक चारों गहरे पानी में डूब चुके थे।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

रमेश पांडेय

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट