बलिया : Road Accident में पत्नी और बेटे के साथ स्कूटी सवार बैंककर्मी घायल

बलिया : Road Accident में पत्नी और बेटे के साथ स्कूटी सवार बैंककर्मी घायल

बैरिया, बलिया : बलिया से अपने परिवार के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिहार स्थित अपने गांव रसूलपुर जनपद छपरा जा रहे बैंककर्मी  संदीप कुमार सिंह (40),  उनकी पत्नी प्रिया सिंह (33) व पांच वर्षीय पुत्र अंकुश जयप्रभा सेतु पर शुक्रवार की सुबह टेंपो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां इलाज चल ही रहा था।

इस बीच, पहुंचे उनके परिजन सोनबरसा अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा ले गए। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर किया था। संदीप कुमार सिंह बलिया के किसी बैंक में तैनात है। तड़के सुबह अपने पत्नी और पुत्र के साथ अपने गांव रसूलपुर स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे कि जयप्रभा  सेतु  पर उनकी स्कूटी को किसी टेंपो ने धक्का मार दिया,जिससे तीनों घायल हो गये। वही टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार होने में सफल रहा।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश