बलिया का रोहित पांडेय हत्याकांड : बुलडोजर गरजते ही मुख्य अभियुक्त समेत दो ने किया कोर्ट में सरेंडर

बलिया का रोहित पांडेय हत्याकांड : बुलडोजर गरजते ही मुख्य अभियुक्त समेत दो ने किया कोर्ट में सरेंडर

बलिया : बांसडीह कोतवाली गेट पर हुए रोहित पांडेय हत्याकांड के मामले में फरार दो आरोपियों ने मंगलवार को सीजेएम शांभवी यादव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए चौदह दिन के रिमांड पर भेज दिया।

बता दे कि बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरांव गांव निवासी अभियुक्त रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टे लाल यादव रोहित पांडेय की हत्या का मुख्य अभियुक्त है। मंगलवार को राइडर की मकान पर प्रशासन व पुलिस ने बुलडोजर की कार्रवाई आरम्भ किया। उधर, रोहित यादव अपने सहयोगी शेखर पुत्र कमलेश यादव के साथ सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि स्वाट टीम व बांसडीह कोतवाली की संयुक्त टीम ने आरोपी अंकित पुत्र सुकुल निवासी दरांव और पिंडहरा गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है नामजद

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

मिरीगिरि मुहल्ला निवासी मृतक रोहित पांडेय के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रोहित पुत्र भुट्टे लाल, शेखर पुत्र कमलेश यादव, बागी पुत्र राजा यादव, अंकित पुत्र सुकुल यादव, जवाहर पुत्र विजय गोड़, प्रकाश पुत्र रमेश यादव, निशांत सिंह उर्फ निक्कू पुत्र स्व. अरुणा सिंह एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट