बलिया : करंट से झुलसा युवक, पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार

बलिया : करंट से झुलसा युवक, पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित आरोपी रघुवर यादव पुत्र सुरेंद्र यादव (निवासी : टोला सिवन राय) को बैरिया पुलिस ने टोला सिवन राय पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। एसएचओ  रामायण सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी पर 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज था। यह कुछ दिनों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिसके क्रम में शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा, रेफर

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के रामपुर चंदेला गांव निवासी जितेंद्र राजभर (22) शुक्रवार को विद्युत ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार युवक 80 फ़ीसदी जल चुका है। हालत गंभीर है।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली