बलिया : बेकाबू कार ने मारी बाइक में टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत ; चिकित्सक के घर मचा कोहराम

बलिया : बेकाबू कार ने मारी बाइक में टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत ; चिकित्सक के घर मचा कोहराम

बलिया : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा (गंगापुर) गांव के सामने बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे की जान ले ली। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। उधर, मृतकों के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी छोटू यादव (24) पुत्र  कॄष्णा यादव अपनी मां विद्यावती देवी (55) पत्नी कृष्णा यादव को लेकर लक्ष्मणछपरा स्थित ननिहाल से गांव लौट रहा था। छोटू अभी हुकुमछपरा (गंगापुर) गांव के सामने पहुंचा था, तभी उसे सामने से आती बेकाबू कार दिखी।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार देख छोटू ने बाइक खड़ी कर दी, लेकिन अनियंत्रित कार बोल्डरों से लड़ते-भिड़ते छोटू की बाइक पर पलट गयी। हादसे में मां-बेटे की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी। मृतक छोटू इलाके के चिकित्सक डॉ. रणवीर यादव का भतीजा और विद्यावती देवी भाभी है।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

हरेराम यादव

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी