बलिया : पूर्व मंत्री की मूर्ति का सिर गायब करने वाले दो मनबढ़ गिरफ्तार

बलिया : पूर्व मंत्री की मूर्ति का सिर गायब करने वाले दो मनबढ़ गिरफ्तार

Ballia News : चितबड़ागांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मूर्ति खंडित करने वाले प्रकरण का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को इसका खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि, 26 दिसम्बर को चितबड़ागांव थाने पर वादी ने सूचना दी कि 25/26 की रात्रि करीब एक बजे अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जननायक स्व. शारदा नन्द अंचल की मूर्ति का सिर तोड़कर गायब कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 298 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर जांच शुरू की।

इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष चितबड़ागांव प्रशान्त कुमार चौधरी, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव मय हमराह कां. अविनाश चौधरी, हेड कां. कुर्बान अहमद व सतेन्द्र कुमार के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, धारा 298 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र रामजी यादव (निवासी : रामपुरचिट, थाना चितबड़ागांव, बलिया) व विक्की पुत्र स्व. सिया राम यादव (निवासी रामपुरचिट, थाना चितबड़ागांव, बलिया) को नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े 9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मूर्ति का टूटा हुआ अवशेष बरामद करने के साथ ही पूछताछ की गयी। ज्ञात हुआ कि दोनों अभियुक्त मनबढ़ किस्म के व्यक्ति व शराब पीने के आदी है। इनके विरुद्ध थाना आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल यादव पर पहले से भी धारा 147, 148, 308, 323, 325, 427, 452, 504, 506 भादवि का केस दर्ज है। 

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार