बलिया धमकी EOW लखनऊ की टीम, कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार ; अभी और स्कूल हैं रडार पर

बलिया धमकी EOW लखनऊ की टीम, कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार ; अभी और स्कूल हैं रडार पर

बलिया : शिक्षा सत्र 2018 से 2021 तक हुए छात्रवृति घोटाला की जांच तेज हो गई है। गुरुवार की रात लखनऊ से धमकी आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) की टीम ने भीमपुरा में छापेमारी कर आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में बलिया के 42 कॉलेज शामिल हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के अन्य प्रबंधकों की नींद उड़ गई है।

आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) विभाग लखनऊ के निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में प्रदेश के 200 कॉलेजों ने करीब 47 करोड़ रुपये छात्रवृति का गबन किया था। इसमें बलिया जनपद के करीब 42 कालेज शामिल हैं। मामले में लखनऊ के वजीरगंज थाना में 30 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

बताया कि गिरफ्तार आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह पर 2021-22 में पांच लाख घोटाले का आरोप है। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कॉलेज की मान्यता लेने के आरोप में मान्यता भी रद्द कर दिया गया था। बताया कि प्रबंधक को लखनऊ के वजीरगंज थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित