बलिया : जिन्दा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला - इसी सांप ने मुझे काटा है ; फिर

बलिया : जिन्दा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला - इसी सांप ने मुझे काटा है ; फिर

बैरिया, बलिया : जिगर में जज्बा हो तो मौत से भी लड़ा जा सकता है, इसे साबित कर दिखाया है एक बुर्जुग ने। यहां कूड़ा फेंकते समय बुर्जुग को जहरीले सांप ने डंस लिया, लेकिन मौत से डरने की बजाय बुर्जुग ने न सिर्फ हिम्मत का परिचय दिया, बल्कि दौड़ाकर सांप को पकड़ लिया। फिर, सांप को लेकर बुर्जुग अस्पताल पहुंचा।

चिकित्सकों ने सांप को खेत में छोड़वाने के बाद बुर्जुग इलाज शुरू किया।चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद दिलेर बुजुर्ग की जान बच गयी।यह घटना क्षेत्र के सियरहिया (श्रीकांतपुर) गांव की है। गांव निवासी श्रीभगवान वर्मा (62) दरवाजे पर झाड़ू लगाकर कूड़ा बगल के बांस की खूंटी में फेंकने गए थे, जहां उनके हाथ में जहरीले सांप ने डंस लिया। डंसने के बाद सांप भगाने लगा, जिसे दौड़ा कर श्रीभगवान ने पकड़ लिया। हिम्मत के धनी श्रीभगवान अपने घर के लोगों को बुलाकर तत्काल बाइक से सांप सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंच गए।

वहां चिकित्सकों ने उनसे सांप को खेत में छोड़वाने के साथ ही एंटी स्नेक वेनम लगाना शुरू किया। इलाज कर रहे चिकित्साधिकारी डॉक्टर व्यास कुमार ने बताया कि श्रीभगवान वर्मा को सात वायल एंटी स्नेक वेनम लगाया गया है। अब खतरे से बाहर है। बावजूद इसके एतियात के तौर पर उन्हें अपनी देखरेख में अस्पताल में ही रखा गया है। अभी श्रीभगवान वर्मा खतरे से बाहर हो गए हैं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal