बलिया : टेबल फैन बना काल, किशोर की मौत से मचा कोहराम

बलिया : टेबल फैन बना काल, किशोर की मौत से मचा कोहराम

सिकन्दरपुर, बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव बुधवार की दोपहर विद्युत करंट की जद में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

जमुई निवासी अंकित वर्मा (16) पुत्र विदेशी वर्मा बुधवार की अपराह्न करीब 2 बजे घर में टेबल फैन लगाकर सो रहा था। उसी दौरान किसी तरह से उसका हाथ बगल में लगे टेबल फैन से टच कर गया, जिसकी वजह से वह विद्युत प्रवाह की जद में आ गया। कुछ देर बाद अचानक पंखा गिरने की आवाज सुन थोड़ी दूरी पर सो रही उसकी छोटी बहन की नींद खुली तो उसने अंकित को उठाने का प्रयास किया। लेकिन कोई हरकत नहीं हुई।

घबराई बहन ने शोर मचाया। आवाज सुन पहुंचे परिजन उसे तत्काल सीएचसी सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जैसे घर पहुंची, परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। मां संगीता देवी समेत दोनों भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंकित दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश