बलिया एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, फिर लगाई पुलिसकर्मियों के साथ दौड़, देखें Video

बलिया एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, फिर लगाई पुलिसकर्मियों के साथ दौड़, देखें Video

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण के साथ ही एसपी ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी। यही नहीं, एसपी स्वयं भी पुलिसकर्मियों के साथ दौड़े। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया।

 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

 

परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। तत्पश्चात एसपी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन के निर्देश दिए गए। 

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे