Ballia : प्रदेश स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 20 को
On



बलिया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपदीय ओपन बालक कबड्डी टीम के कैम्प के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण एवं सलेक्शन ट्रायल्स 20 सितंबर को 11 बजे दिन में पं. गोरखनाथ उपाध्याय खेल मैदान (एससी कालेज) पर होगा। कबड्डी कैम्प के उपरांत चयनित खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष ई. अरूण सिंह ने बताया कि 5 सदस्यीय चयन समिति में मो. खुर्शीद, अंगद सिंह, बिरेश दुबे, मैन यादव, बिट्टू रहेंगे। कबड्डी एसोसिएशन के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि खिलाड़ी बलिया का निवासी होना चाहिए। फोटो, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड (ओरिजनल) लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। वही खिलाड़ी चयन/ ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। इसके पंजीकरण समिति सदस्य में ओंकारनाथ पिंकू, शशिकांत, नीरज एवं चन्दन रहेंगे।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 19:40:45
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...


Comments