एयरपोर्ट जैसा दिखेगा बलिया रेलवे स्टेशन का लुक, सुरेमनपुर में बनेगा शॉपिंग कंपलेक्स

एयरपोर्ट जैसा दिखेगा बलिया रेलवे स्टेशन का लुक, सुरेमनपुर में बनेगा शॉपिंग कंपलेक्स

बैरिया, बलिया : बलिया का विकास अभी और होना है।बलिया रेलवे स्टेशन का विकास कार्य पूरा होने पर उसका लुक एयरपोर्ट जैसा होगा। यहां वह सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी, जो वाराणसी, गोरखपुर, दिल्ली व मुंबई के स्टेशनों पर उपलब्ध है। यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हैं, जो शुक्रवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा में पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि बलिया रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा। जहां अन्य सामग्रियों के साथ-साथ मोटे अनाजों के सरकारी विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सांसद ने जोर देकर कहा कि आचार संहिता के पहले ही आरा से बैरिया को जोड़ने के लिए दो लेन की सड़क व महुली घाट पर सड़क पुल के निर्माण के लिए धन अवमुक्त होगा। इसकी सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सांसद में स्पष्ट किया कि उक्त सड़क पुल बन जाने के बाद पटना से डेढ़ घंटे में बैरिया व 2 घंटे में बलिया आराम से पहुंचा जा सकेगा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बकुलहा में रेलवे यार्ड बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री के समक्ष मैंने रखा है। फिलहाल इसकी मंजूरी प्राप्त नहीं हो सकी है। आने वाले दिनों में वह भी स्वीकृत होगा।

सांसद में कहा कि जल्दी बलिया से पटना व बलिया से वाराणसी के लिए नई मेमो गाड़ी का परिचालन शुरू होगा। इसकी तिथि तत्काल रेल अधिकारियों से वार्ता करके घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना ने बर्बाद कर दिया है। बावजूद इसके मैने अपने स्तर से हर संभव विकास कार्य करने का प्रयास किया है। कुछ विकास कार्य हुआ है। कुछ आगे होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी प्रस्ताव मैंने अपने निधि से सत्संग भवन, सामुदायिक भवन, विद्यालय मे व्यायामशाला के लिए प्रस्ताव दिया है। वह तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इसमें कोई हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी से पूर्व सभी रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी पत्रकारों के सामने फोन करके रेल के अधिकारियों को संसद ने दिया।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद