एक्शन मोड में बलिया पुलिस : यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, इस सेंटर का है मामला

एक्शन मोड में बलिया पुलिस : यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, इस सेंटर का है मामला

बलिया : यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल व इण्टरमिडिएट परीक्षा 2024 में नकल माफियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दूसरे के स्थान परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया।

Also Read : UP Board Exam : रात के अंधेरे में परीक्षा केन्द्रों का सच देखने पहुंचे बलिया एसपी, सामने आई ऐसी तस्वीरे


यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के दौरान सहतवार थाने के उप निरीक्षक कमलाशंकर गिरी मय हमराह थानाक्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच, चैनबाबा इण्टर कालेज सहतवार के केन्द्र व्यवस्थापक मदन पाण्डेय द्वारा सूचना दिया गया कि परीक्षार्थी कृष्णा प्रसाद पुत्र मुन्ना गोंड के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी राजकुमार पुत्र लालवीर (निवासी : सारंगपुर, पोस्ट खरौनी, थाना बांसडीह) परीक्षा दे रहा है।  

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक कमलाशंकर गिरी मय हमराह पहुंचे और राजकुमार पुत्र लालवीर को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 419, 420, 120बी आईपीसी व 6/10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 में पाबंद कर पुलिस ने न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस टीम में कां. रहबर हुसैन शामिल रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा