बलिया Police को मिली सफलता : अपहृत युवती बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

बलिया Police को मिली सफलता : अपहृत युवती बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान के क्रम में फेकना थाना पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुहेल पुत्र घुरा (निवासी गौतारा थाना फतेहगंज पश्चिमा जिला ) को शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गाधी आश्रम निकट फेफना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया।

पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़िता को उसके परिजनों को सौप दिया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरुप्रसाद सिंह, कां. रामपाल, महिला कां. निशा राय शामिल रही।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद