बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
On



Ballia News : बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस ने 56 पेटी अवैध शराब (8 PM) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को यह सफलता शहर से सटे माल्देपुर के पास मिली है। सूत्रों की माने तो तस्कर बोलेनो गाड़ी से अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा था। इसी बीच, मुखबीर की सूचना पर एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस ने तस्कर रौशन कुमार पुत्र सत्येंद्र (निवासी अरियावा, नालंदा, जिला बिहार) को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब लदी बोलेनो बरामद कर लिया है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 10:29:50
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...


Comments