बलिया पुलिस ने पकड़ी 27 लाख की अंग्रेजी शराब

बलिया पुलिस ने पकड़ी 27 लाख की अंग्रेजी शराब

बैरिया, बलिया : बैरिया पुलिस ने जय प्रभा सेतु से सटे पुलिस पीकेट के पास  से गुरुवार की रात 425 पेटी 8 पीएम फ्रूटी शराब बरामद किया है। तस्कर पिकअप पर शराब लेकर बिहार जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत लगभग 27 लाख रुपए बताई जा रही है। पिकअप व शराब को जब्त कर पुलिस ने गिरफ्तार दो तस्करों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया।


प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्कर पिकअप में शराब लादकर जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार जा रहे थे, तभी मुखबीरर की सूचना पर घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। साथ ही शराब लदी पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि अमरजीत सिंह (निवासी भवन टोला जयप्रकाश नगर थाना बैरिया) व मंजीत वर्मा (निवासी सिहाचौर थाना गड़वार, बलिया) पिकअप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में तस्करी के लिए ले जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लिया, जिसमें सफलता भी मिली। टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी इंचार्ज बैरिया सुशील कुमार यादव, उप निरीक्षक अजय कुमार, एसओजी टीम/ सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ सिंह व भारी संख्या में फोर्स शामिल थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त लोगों की अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। अगर अन्य जगहों पर शराब तस्करी के मामलों के अलावा अन्य अपराध पाए जाते हैं तो इन पर भी गंभीर धाराओं में अलग से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश