बलिया : एक नहीं दो युवकों को बदमाशों ने मारी थी गोली, दूसरे की हालत गंभीर ; वाराणसी रेफर

बलिया : एक नहीं दो युवकों को बदमाशों ने मारी थी गोली, दूसरे की हालत गंभीर ; वाराणसी रेफर

बैरिया, बलिया : गुरुवार की शाम सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा की कुटी के पास बदमाशों की गोली से घायल बैरिया निवासी राकेश गोड़ अपने परिजनों से डर कर घटनास्थल गलत बताया था। गोली काण्ड बैरिया थाना क्षेत्र के नरहरि बाबा मंदिर के निकट टोला बाज राय का है, जिसमें बदमाशों की गोली से राहुल कुंवर (निवासी बैरिया) भी बुरी तरह घायल है। 

राहुल कुंवर की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया कि मेरे सीने और बाह में गोली लगी है। मेरा दम घुट रहा है। जानकारी होने पर पिता संजय कुंवर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि राहुल कुंवर की तहरीर पर धारा 191 (3), 109(1), 352 भारतीय न्याय संहिता के तहत पीयूष सिंह (निवासी तालिबपुर), प्रियांशु वर्मा (निवासी करमानपुर), आलोक यादव (निवासी मिश्रा के मठिया), विशाल प्रताप सिंह (निवासी सोनबरसा हाल मुकाम कर्ण छपरा) तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

धर्मवीर सिंह ने बताया कि राहुल कुंवर ने बताया कि अमन सिंह उर्फ भुअर सिंह (निवासी कर्ण छपरा) व मोहम्मद शाहरुख (निवासी बैरिया) तथा राकेश गोड़ (निवासी बैरिया) के साथ वह जयप्रकाश नगर से लौट रहा था। टोला बाज राय के पास पहले से खड़े उक्त लोग हाथ में तमंचा लेकर हवा में लहराते हुए हम लोगों पर फायर करने लगे। गोली हमें तथा राकेश गोंड को लगी।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

मैं घर में गोली लगने की घटना अभिभावक के डर से नहीं बताया था। जबकि राकेश ने गलत घटनास्थल बता दिया था। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि किसी बात को लेकर इन लोगों में पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते यह घटना हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली