बलिया : 11 वर्ष पहले हुई थी निशा सिंह शादी... पति के बाद ससुर गिरफ्तार

बलिया : 11 वर्ष पहले हुई थी निशा सिंह शादी... पति के बाद ससुर गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बांसडीह पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 306 भादवि में वांछित अभियुक्त शिवकुमार सिंह पुत्र स्व. इन्द्रदेव सिंह (निवासी पूरा, थाना बांसडीह, बलिया) को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल  भेज दिया गया। 
 
पुलिस के मुताबिक, सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला निवासी उदय शंकर सिंह पुत्र कवला सिंह ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि मैं अपनी पुत्री निशा सिंह शादी 11 वर्ष पहले सर्वेश कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह (निवासी : केवरा, पुरा, थाना बांसडीह) से किया था।  शादी के बाद से ही निशा को उसके ससुराल के लोग मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताडित करते थे। लोक लाज की वजह से निशा निरन्तर प्रताडना सहती रही और अंततः ससुराल वालों ने मेरी पुत्री को मार डाला।
 
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत 28 फरवरी को आरोपी पति सर्वेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, शनिवार को दूसरे अभियुक्त शिवकुमार सिंह पुत्र स्व. इन्द्रदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्रीकृष्ण प्रजापति, कां. सचिन पाण्डेय, असलम परवेज व महिला कां. आरती देवी शामिल रही। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments

Latest News

10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट खण्ड के मध्य में पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग...
आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज