Ballia News : शादी समारोह में भाग लेने गया था युवक
A young man died after being hit by a train
On



बैरिया, बलिया : बैरिया क्षेत्र के हेमन्तपुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर शौच के लिए गए एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगापुर गांव निवासी संतोष कुमार वर्मा (25) पुत्र राजकुमार वर्मा रात में हेमन्तपुर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने हेमंतपुर गया हुआ था। प्रतिभोज में खाना खाने के बाद कुछ देर नाच देखा, फिर शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे चला गया, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक कम सुनता था। बगल में डीजे बज रहा था, जिसके कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया होगा।
शिवदयाल पांडेय मनन
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...


Comments