Ballia News : घर में मृत मिला युवक, चौकी पर पड़ा था शव ; जांच में जुटी पुलिस

Ballia News : घर में मृत मिला युवक, चौकी पर पड़ा था शव ; जांच में जुटी पुलिस

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी रंजन राम (45) पुत्र नथुनी राम अपने घर में अकेले रहता था। किसी से मिलना जुलना कम ही रखता था। लोगों का कहना है कि रंजन पिछले दो तीन दिन से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका पर घर वालों को सूचना दी।

घर वालो ने कहा कि छत के रास्ते देखकर पता करिए। कुछ पड़ोसी लड़कें छत के रास्ते घर में घुसे तो रंजन चौकी पर मृत पड़ा था। इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे सीओ बैरिया उस्मान समेत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में सीओ बैरिया उस्मान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद