Ballia News : सड़क हादसे में दो आरक्षी घायल, स्टाफ नर्स गिरफ्तार

Ballia News : सड़क हादसे में दो आरक्षी घायल, स्टाफ नर्स गिरफ्तार

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिण्डहरा गांव में बुधवार की रात प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी स्टाफ नर्स मंजू सिंह को शनिवार को दुर्गा मंदिर बांसडीह के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। क्षेत्र के रूकुनपुरा गांव की महिला सुधा देवी की नर्स मंजू सिंह के आवास पर प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गया था। मामले में सुधा के देवर की तहरीर पर रेवती सीएचसी पर तैनात नर्स मंजू सिंह व  बेरूआरबारी की कैथवली गांव की आशा बहू मीना देवी, नर्स के पति नंदकुली सिंह सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में नर्स के पति व आशा बहू फरार है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो आरक्षी घायल

बलिया : बलिया-फेफना मार्ग पर टाटा एजेंसी के पास नीलगाय के धक्के से बाइक सवार दो आरक्षी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। 34 वर्षीय आनंद व 35 वर्षीय शशिकांत भारती मेला ड्यूटी के लिए बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान फेफना चट्टी के पूर्वी छोर पर टाटा एजेंसी के पास उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गयी। इससे दोनों चोटिल हो गए। 

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल