Ballia News : चचेरे भाईयों को रौंदते हुए भाग निकला ट्रैक्टर, एक की मौत, दूसरा रेफर

Ballia News : चचेरे भाईयों को रौंदते हुए भाग निकला ट्रैक्टर, एक की मौत, दूसरा रेफर

Ballia News : कासिमाबाद मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाईयों में एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामू चौहान (21) पुत्र खरदूषण चौहान अपने चचेरे भाई जयसिंह चौहान (23) पुत्र घुरफेकन चौहान के साथ रसड़ा जा रहे थे। अभी उनकी बाइक अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्कर समेत फरार गया, जबकि खून सो लथपथ दोनों भाई सड़क पर कराहते रहे।

आस-पास के लोगों की मदद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जय सिंह चौहान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद