Ballia News : नेशनल हाइवे पर जिप्सी और पिकअप में टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Ballia News : नेशनल हाइवे पर जिप्सी और पिकअप में टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार की सुबह कोहरे के कारण जिप्सी और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जिप्सी सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जिप्सी और पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बैरिया पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया।


बता दे कि बिहार की तरफ से जिप्सी यूपी 53 एपी 6677 आ रही थी, जिस पर पुलिस का लोगों व प्रेसिडेंट बिहार स्टेट हितकारी मानवाधिकार फाउंडेशन का बोर्ड लगा हुआ है। वहीं, पिकअप नम्बर यूपी 60 बीटी 5208 है। मौके पर ना तो दोनों वाहनो के घायल चालक मिले, न घायल पुलिसकर्मी। स्थानीय लोगो ने बताया कि घायल तीनों पुलिस वाले सोनबरसा अस्पताल गए हैं। जबकि पिकअप चालक पिकअप छोड़कर भाग गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त  की गई तो चिकित्सकों ने बताया कि बिना रजिस्टर मेंटेन कराये तीनों पुलिसकर्मी मरहम पट्टी कराकर और टीटी का सुई लगवाकर चले गए। उन्होंने अपना नाम पता कहीं दर्ज नहीं कराया। इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह मौके पर गए थे। उनसे पूछने पर बताया कि कौन पुलिसकर्मी घायल हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है। पिकअप किसकी है, इसकी भी जानकारी नहीं है। नंबर के आधार पर आरटीओ ऑफिस से इसकी जानकारी की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा