Ballia News : इंजेक्शन लगाते ही मां की गोद में दम तोड़ दिया किशोर, मेडिकल संचालक पर मुकदमा

Ballia News : इंजेक्शन लगाते ही मां की गोद में दम तोड़ दिया किशोर, मेडिकल संचालक पर मुकदमा

Ballia News : नगर पंचायत मनियर में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की मौत हो गयी। घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी गाजीपुर जिले में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात है। 

वादी मुकदमा मृत किशोर अंश रावत (13) की मां सविता ने तहरीर में कहा है कि बेटे को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। दवा के लिए मेडिकल स्टोर संचालक फिरोज के यहां गई थी। वहां उसने मना करने के बाद भी मेरे बेटे को इंजेक्शन लगा दिया। सूई लगाते ही अंश के मुंह से झाग निकलने लगा और बेटे की मेरी गोद में ही मौत हो गई।

बावजूद इसके फिरोज ही मेरे बेटे को पीएचसी मनियर लेकर आया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद