Ballia News : पीएम आवास के लिए पात्रता सूची का सर्वे, टीमें गठित

Ballia News : पीएम आवास के लिए पात्रता सूची का सर्वे, टीमें गठित

बैरिया, बलिया : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए पात्रता सूची के हिसाब से गांव में सर्वे के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के अलावा लेखपाल व विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं को भी शामिल किया गया है।

विभागवार गांव की सूची तैयार की गई है। अधिकतम तीन ग्राम पंचायत का सर्वे एक टीम द्वारा करना है। सर्वे टीम गांव में जाकर नई पात्रता सूची के अनुसार सर्वे कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजेगी। सर्वे में ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के अलावा ग्राम पंचायत का आवंटन हो गया है। सर्वे की तिथि घोषित होते ही कर्मचारी गांव में जाकर पात्र लाभार्थी पात्रता की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

उक्त जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले नियम के अनुसार सर्वे का कार्य केवल ग्राम पंचायत में तैनात सचिव को ही करना होता था। लेकिन अब पात्रता सूची का सर्वे खंड विकास अधिकारी की देखरेख में होगा। किसी को पात्र बनाने के कारण का जिक्र किया जाएगा। सर्वे करने वाली टीम के साथ पात्र व्यक्ति का आवास और उसका फोटो लेना आवश्यक होगा। वहीं किसी को क्यों अपात्र घोषित किया गया है? वह भी सर्वे में बताना होगा।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा