Ballia News : स्टाफ नर्स घर में चला रही थी अस्पताल, जच्चा-बच्चा की मौत से खुला राज; तीन पर मुकदमा

Ballia News : स्टाफ नर्स घर में चला रही थी अस्पताल, जच्चा-बच्चा की मौत से खुला राज; तीन पर मुकदमा

बांसडीह, बलिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के ठीक सामने सीएचसी रेवती में तैनात स्टाफ नर्स द्वारा अपने आवास में निजी अस्पताल संचालित करने का मामला तब सामने आया, जब बुधवार की देर रात प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हो-हल्ला किया, तब तक पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही जच्चा बच्चा के शव को कब्जे में ले लिया।

रुकुनपुरा गांव की गर्भवती महिला सुधा देवी (34) पत्नी लाल साहब साहनी को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव की आशा बहु मीना देवी सुधा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर तैनात स्टाप नर्स मंजू सिंह के बांसडीह स्थित आवास पर लेकर चली आई। वहां 20 हजार रुपये में नार्मल डिलेवरी कराने की बात तय हुई।सुधा के घरवालों ने आठ हजार रुपये तत्काल मोबाइल पर यूपीआई से तथा चार हजार नगद दे दिया। बाकी पैसे प्रसव के बाद देने की बात तय हुई।  

इसके बाद वहां नर्स मंजू सिंह द्वारा महिला की प्रसव प्रक्रिया शुरू करवा दी गयी। धीरे धीरे समय बीतता रहा और शाम से रात हो गयी। रात नौ बजे के करीब महिला ने शिशु को जन्म दिया, लेकिन वह गर्भ से ही मृत पाया गया। इसके कुछ ही समय बाद महिला की पीड़ा और बढ़ गयी और उपचार के बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

जच्चा बच्चा की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजनों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ ही नर्स मंजू सिंह को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, गुरुवार को मृतका के देवर राम ईश्वर साहनी ने अपने गांव की आशा बहु मीना देवी, नर्स मंजू सिंह व उनके पति नंदकुली सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नर्स समेत तीन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल