Ballia News : रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी पड़ी भारी

Extortion from restaurant operator proved costly

Ballia News : रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी पड़ी भारी

बैरिया, बलिया : बैरिया कस्बा स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक ने तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व बवाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। दो की तलाश जारी है। बैरिया कस्बा निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि नगर पंचायत के रानीगंज रोड पर उसका रेस्टोरेंट है। शनिवार की शाम करीब छह बजे दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी आलोक सिंह पुत्र भीम सिंह, मनीष सिंह पुत्र किशुन सिंह व मनीष सिंह पुत्र रामजी सिंह रेस्टोरेंट पर पहुंचे तथा जन्मदिन मनाने के लिए टेबल बुक किया।

इसके बाद तीनों रात करीब 10 बजे आये और खाना खाकर बगैर पैसा दिये जाने लगे। उनसे पैसा मांगा गया तो तीनों मुझसे ही रंगदारी मांगने लगे तथा गाली-गलौज व धमकी देते हुए चले गये। उनका कहना है कि तीसरी बार तीनों रात करीब 11.22 बजे पहुंचे बाइक से पहुंचे और तमंचा लहराते हुए रेस्टोरेंट के कीचन में घुसकर कर्मचरियों को गाली देते हुए रंगदारी मांगने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो तीनों भागने लगे। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी आलोक को पकड़ लिया। इस घटना के बाद से मै और मेरे कर्मचारी भयभीत हैं। इस सम्बंध में एसओ राकेश सिंह का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया गया है। दो आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे