Ballia News : भूख हड़ताल में बदला रेल आंदोलन, अनशन पर बैठने से पहले हुआ यह काम

Ballia News : भूख हड़ताल में बदला रेल आंदोलन, अनशन पर बैठने से पहले हुआ यह काम

बलिया : रेवती स्टेशन बचाओं संघर्ष समिति व व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा क्रमिक अनशन सातवें दिन शनिवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर दो के सभासद प्रतिनिधि मुन्नु कुंवर के साथ पचरूखा गांव निवासी छात्र नेता सूरज यादव, भाखर गांव निवासी पियुष पांडेय भूख हड़ताल पर बैठ गये। भूख हड़ताल पर बैठने से पहले तीनों सदस्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, भोला ओझा के संयुक्त नेतृत्व में नगर भ्रमण किया।

आंदोलन के समर्थन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने कहा कि यह आंदोलन केवल संघर्ष समिति व व्यापार मंडल का नहीं, आम जनता के हक की लड़ाई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि जब तक स्टेशन बहाल नहीं हो जाता, आंदोलन चलता रहेगा।  

भाजपा नेता मांडलू सिंह ने कहा कि इस आंदोलन को युवाओं व क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिलने से रेवती स्टेशन पहले की भांति अवश्य बहाल होगा। शनिवार को बैरिया विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि रेवती कस्बा आजादी की लड़ाई, साइमन कमीशन का विरोध, नमक सत्याग्रह से लेकर सन 1942 के आंदोलन में चढ़ बढ़ कर भाग लिया है। इसे स्टेशन नहीं, अमृत महोत्सव स्टेशन घोषित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

समर्थन के क्रम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल पहुंचे तथा स्टेशन बहाल करने के प्रयास का समर्थन किया। समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा के अध्यक्ष उदय बहादुर भी पहुंचे तथा पार्टी के तरफ से हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पप्पू पांडेय, कलयुगी पांडेय, गोलू पटेल, राजेश गुप्ता, राजेश केशरी गुड्डू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद