Ballia News : प्रधान ने किया धनुष यज्ञ मेला के लिए भूमि पूजन, जलेबी-सब्जी हैं यहां का स्पेशल व्यंजन

Ballia News : प्रधान ने किया धनुष यज्ञ मेला के लिए भूमि पूजन, जलेबी-सब्जी हैं यहां का स्पेशल व्यंजन

बैरिया, बलिया : संत सुदिष्ट बाबा के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का भूमि पूजन मंगलवार को कोटवा प्रधान वंदना गुप्त व प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्त ने संयुक्त रूप से किया। प्रधान ने सुदिष्ट बाबा की समाधि पर पूजन अर्चन कर मेला के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना किया।

बता दे कि रानीगंज बाजार से एक किलोमीटर दूर सुदिष्ट  बाबा की समाधि के पास सुदिष्ट पुरी में 6 दिसंबर से 29 दिसंबर तक धनुष यज्ञ मेला का आयोजन होगा। यह मेला देश के कोने कोने से आने वाले व्यापारियों तथा खेल तमाशा वालों के अलावा पेड़ पौधे, नर्सरी, झूला चरखी आदि से सजता है। मेले में मुरादाबाद से पीतल के बर्तनों की दुकान, बरेली से काठ के फर्नीचर की दुकान, हाजीपुर की नर्सरी सहित अन्य प्रांन्तो से भी व्यापारी यहां आकर अपना उत्पाद बेचते हैं।

मेले की सबसे बड़ी परंपरा जलेबी के साथ सब्जी खाने की है। यहां जो भी आता है।सब्जी के साथ जलेबी खाता है। इस मेले में 100 से अधिक जलेबी की दुकानें सजती है। मेला परिसर में मांस मछली अंडा व मादक द्रव्यों की दुकान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लगभग डेढ़ सौ साल पुराने ऐतिहासिक इस मेले में दूर-दूर से साधु संत आते हैं। जहां अगहन सुदी पंचमी को धनुष  यज्ञ मेला का आयोजन होता है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

भूमि पूजन के अवसर पर पंडित त्रिवेणी तिवारी, बबलू तिवारी, महंथ मौनी बाबा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, रत्नेश सिंह, हृदानंद सिंह, राम लक्षन सिंह, शिवजी सिंह, मुखिया जी, शिवजी गुप्ता, अखिलेश सिंह, राजकुमार गोड़, प्रेम सोनी,शंकर सिंह, बड़े गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, प्रेम मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली