Ballia News : बलिया के 150 गांवों की बिजली ठप, गर्मी से लोग परेशान

Ballia News : बलिया के 150 गांवों की बिजली ठप, गर्मी से लोग परेशान

बैरिया, बलिया : दिघार मे मेन लाइन का केबल भ्रष्ठ होने से शनिवार को 11 बजे रात में क्षेत्र के करीब 150 गांवो की बिजली आपूर्ति ठप है।  सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, दोकटी, टोला शिवन राय, सुरेमनपुर का दियरांचल, सिताब दियर का इलाका या फिर लालगंज क्षेत्र के गांव हर जगह विद्युत आपूर्ति देर तक बाधित रही।
विभागीय कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक सिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ़, अधिसिजुआ, चाई छपरा, हनुमानगंज, टोला फतेह राय, बकुलहा, भवन टोला, आठगांवा, बाबू के डेरा खवासपुर, रामपुर कोडरहा, शिवपुर कपूरदियर, बाबू के शिवपुर, मुरारपट्टी, बहुआरा, जगदीशपुर, सिमरिया, पांडेपुर दुबे छपरा सहित लगभग 150 गांवो की बिजली बाधित है। बिजली कर्मी शनिवार की रात से ही लाइनों को ठीक करने में लगे हुए है। एसडीओ अम्बुज तिवारी ने बताया कि दीघार में क्षतिग्रस्त हुए केबिल को दुरुस्त कर दिया गया हैं। रविवार की शाम तक क्षेत्र के सभी गांवो की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी।

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार