Ballia Crime News : पाक्सो एक्ट में एक, चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तार, पकड़ा गया वारंटी

Ballia Crime News : पाक्सो एक्ट में एक, चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तार, पकड़ा गया वारंटी

Ballia News : बांसडीह रोड थाना पुलिस ने पॉक्सो में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 13 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक सतीश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एसएस पैरामाउंट स्कूल के पास सरकारी ट्यूबवेल से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्र राम (पुत्र दहारी राम, निवासी सोनाडाबर, थाना बांसडीह रोड, बलिया) पर आरोप है कि उसने 28 दिसंबर 2024 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

वारंटी गिरफ्तार

सहतवार पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की माने तो शुक्रवार को सहतवार पुलिस टीम ने वांछित वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार राजभर पुत्र कैलाश राजभर (निवासी : बड़की खोरौली, सहतवार, बलिया) को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय जेएम प्रथम बलिया द्वारा जारी एनबीडब्लू व धाराओं के तहत गैर-जमानती वारंट था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रसड़ा पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की माने तो 20 मार्च करीब 20:30 बजे उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर गेट के पास शक्ति पुत्र हरिकेश सिंह (निवासी ग्राम सर्दिलपुर मुंडेरा, थाना रसड़ा, बलिया) और ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद (निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इंजन और चेसिस नंबर की जांच की गई। पुलिस ने दोनों को संंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली