Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, शादी का पहला बसंत भी नहीं देख सकीं आरती

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, शादी का पहला बसंत भी नहीं देख सकीं आरती

Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के ओडसरा गांव में रविवार की सुबह एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पकड़ी थाना क्षेत्र के पिपरा पट्टी बहोरापुर गाँव निवासी शिवजी शर्मा की पुत्री आरती शर्मा (28) की शादी इसी साल मार्च महीने में पकड़ी थाना क्षेत्र के ही ओडसरा गाँव निवासी नंदलाल शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा के साथ हुई थी। मृतका के भाई प्रवीण शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक शादी के बाद से ही उसकी बहन को पति समेत ससुराल जनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर कई बार बहन ने शिकायत की थी। रविवार को सूचना मिली कि मेरी बहन की मौत हो गई है। देखने से लग रहा था कि मेरी बहन को मारा पीटा गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

वही लड़के के पिता एवं मृतका के ससुर नंदलाल का कहना है कि करीब एक सप्ताह से मेरी बहु की तबियत खराब थी, जिसका इलाज मऊ जनपद के निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घर लेकर आने के बाद सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

इस सम्बंध प्रभारी निरीक्षक पकड़ी हरेंद्र यादव का कहना है कि मृतका आरती शर्मा के भाई की तहरीर मिली है, जिसके आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक