बलिया खबर : अलग-अलग मामलों में पांच वारंटी गिरफ्तार

बलिया खबर : अलग-अलग मामलों में पांच वारंटी गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। नगरा पुलिस टीम ने न्यायालय सीजेएम बलिया द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारण्ट के क्रम में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरकार बनाम विरेन्द्र यादव बगैरह धारा 323, 452, 504, 506 भादवि में विरेन्द्र यादव पुत्र रज्जू यादव (निवासी ग्राम पड़री थाना नगरा) व मुन्ना यादव पुत्र विरेन्द्र यादव (निवासी ग्राम पड़री थाना नगरा), सरकार बनाम सुरेशलाल बगैरह धारा 147, 323, 427, 504, 506 भादवि में दीपक कुमार पुत्र सुरेशलाल श्रीवास्तव (निवासी : लखवलिया थाना नगरा), सरकार बनाम सुभाष राम धारा 147, 323, 506 भादवि में दीपक पुत्र अमरदेव (निवासी देवढ़िया थाना नगरा) तथा सरकार बनाम काशीनाथ वगैरह धारा 323, 504 भादवि में काशीनाथ पुत्र जंगी गोसाई (निवासी : गौवापार थाना नगरा) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक छुन्ना सिंह, विकास यादव व समरेन्द्र मिश्र, हेड कां. दीनानाथ, रमेश सिंह, अब्दुल हमीद व संजय सिंह तथा कां. शिवम पटेल शामिल रहे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद