Ballia News : खेत में खड़ी लहसुन की फसल चोरी, दहशत में किसान

Ballia News : खेत में खड़ी लहसुन की फसल चोरी, दहशत में किसान

मझौवां, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के नवका गांव में खेत से लहसुन की फसल चोरी का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पर्दाफाश करने की बात कही है। चोरी गई फसल की कीमत 50 से 70 हजार रुपये बताई जा रही है। नौकागांव निवासी पीड़ित किसान गुप्तेश्वर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।

लहसुन का भाव आसमान क्या चढ़ा, चोरों के निशाने पर आ गया है। नौवकागांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह करीब एक बीघा लहसुन की फसल लगाए हैं। शनिवार की देर रात चोरों ने करीब आठ बिस्वा खेत में खड़ी लहसुन की फसल को उखाड़ ले गए। गुप्तेश्वर सिंह ने बताया कि करीब एक लाख रुपये से अधिक खर्च कर करीब एक बीघा लहसुन की फसल लगाई थी। इसमें करीब आठ बिस्वा लहसुन की फसल शनिवार की देर रात चोर उखाड़ ले गए।

बताया कि वर्तमान में हरे लहसुन का बाजार भाव 160 रुपये प्रति किग्रा है। चोरों ने करीब 4.4 क्विंटल फसल चुराई है। इसकी बाजार में कीमत लगभग 70 हजार है। एसएचओ राकेश रोहन सिंह ने रविवार की देर शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। उधर, नवगागांव में चोरों द्वारा लहसुन की फसल चुराने की घटना से अन्य किसानों में भय व दहशत का माहौल कायम हैं। 

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

हरेराम यादव

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद