Ballia News : छेड़खानी से तंग किशोरी की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Ballia News : छेड़खानी से तंग किशोरी की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी द्वारा कथित रूप से छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या के मामले में एसपी विक्रांत वीर ने दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश रविवार देर रात जारी किया गया। 

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में पंखे से लटका मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि घटना से दो दिन पहले थाने में तहरीर दी गई थी। इसमें परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया था कि कोचिंग जाते समय वह उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। फोन कर धमकी भी देता है। परिजनों का आरोप है कि इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। 

मामले को लेकर थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव व आरक्षी विकास कुमार यादव ने शिकायती पत्र स्वयं ले लिया था। शिकायत के संबंध में पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहाीनता को लेकर अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद