Ballia News : रजिस्ट्रार और दस्तावेज लेखक समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, जानिए पूरा मामला

Ballia News : रजिस्ट्रार और दस्तावेज लेखक समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, जानिए पूरा मामला

Ballia News : कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बघेवा निवासी संजय सिंह, उषा सिंह व पंकज सिंह, धरहरा निवासी परमेश्वर यादव, रजिस्ट्रार बलिया विनय सिंह व दस्तावेज लेखक गोपालजी सिंह के खिलाफ धारा 406, 420, 506, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ सुखपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी राजेश्वरी देवी ने बिना पैसा दिए जमीन रजिस्ट्री का आरोप लगाकर सीजेएम कोर्ट में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया था।
 
 
राजेश्वरी देवी ने कोर्ट में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह मौजा सराय व रामपुर में स्थित अपनी जमीन बेचना चाहती थी। 25 सितंबर 2022 को गांव के पड़ोसी संजय सिंह अपनी पत्नी उषा सिंह के साथ घर आए। जमीन लेने की बात कही। जमीन की कुल कीमत पांच लाख तय हुई। संजय सिंह ने धन खाता में भेजने का आश्वासन दिया। 27 सितंबर 2022 को संजय सिंह, उषा सिंह, पंकज सिंह तथा परमेश्वर यादव उसे लेकर रजिस्ट्री कराने के लिए बलिया गए। जमीन का धन खाते में ट्रांसफर करने की बात कहते रहे।
 
इस पर उसने रजिस्ट्री नहीं करने की बात कही तो दस्तावेज पर अंगूठा लगवा लिया। रजिस्ट्रार बलिया व स्टांप लेखक से मिलकर उसकी जमीन रजिस्ट्री करा ली। उक्त मामले की कोतवाली व उसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत में वाद दाखिल किया था। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया.कि कोर्ट के निर्देश पर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे