214 शिक्षकों के लिए Good News, देखें बलिया बीएसए का आदेश

214 शिक्षकों के लिए Good News, देखें बलिया बीएसए का आदेश

Ballia News : शैक्षिक सत्र 2023-24 में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के उपरान्त जनपद बलिया में कार्यभार ग्रहण करने वाले 214 शिक्षकों के लिए Good News है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने 2023-24 में अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण में आये उन प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है, जिनका मानव सम्पदा आईडी एवं अन्तिम वेतन भुगतान प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो गये हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) बलिया को वेतन भुगतान के लिए बीएसए ने नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की अनुमति प्रदान की है। 
 
 
बता दें कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के उपरान्त कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यभार ग्रहण किया। तदुपरान्त प्रधानाध्यापक के विद्यालय आवंटन की कार्यवाही 16.09.2023 एवं शिक्षक व शिक्षिकाओं के विद्यालय आवंटन की कार्यवाही 20.09.2023 एवं 21.09.2023 को सम्पादित हुई थी। इन शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बीएसए से मिले भी थे। 
G
 
F
 
E
 
D
 
C
 
B
 
 
 
A

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद