Ballia News : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में बाबा दशरथ विद्यालय के बच्चों का जलवा 

Ballia News : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में बाबा दशरथ विद्यालय के बच्चों का जलवा 

Ballia News : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में इस बार भी पंदह ब्लाक के बाबा दशरथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाछापार के मेधावियों का परचम लहराया। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में इस विद्यालय के आठ बच्चों ने सफलता हासिल की है।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। जिले में 251 छात्र-छात्राओं ने सफलता पायी है। जबकि शिक्षा क्षेत्र पंदह के बाबा दशरथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाछापार के छात्र अंगद यादव पुत्र उमाशंकर यादव को 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, इसी विद्यालय की कृतलता यादव पुत्री प्रकाशानंद यादव, संजीता यादव पुत्री परमेश्वर यादव, सनी पुत्र दिनेश राम, मोहम्मद हुसैन अंसारी पुत्र मोहम्मद अब्बास अंसारी, आयुष यादव पुत्र मुन्ना यादव व एमामुलहक अंसारी पुत्र नुरुलहक अंसारी ने भी सफलता प्राप्त की है।

 

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

IMG-20250301-WA0019

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

 

बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। विद्यालय की प्रबंधक पूनम राय ने भी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने असफल छात्रों को और मेहनत कर बेहतर भविष्य निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों की सफलता पर प्रधानाध्यापक कन्हैया गुप्त, सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार राय, विजय शशांक शेखर, सुरेंद्रनाथ तिवारी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक