Ballia News : 30 फीट गहरे गड्ढे में बाइक के साथ गिरा युवक, ऑन द स्पॉट मौत

Ballia News : 30 फीट गहरे गड्ढे में बाइक के साथ गिरा युवक, ऑन द स्पॉट मौत

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवर टोली बैरिया में गुरुवार की रात असंतुलित होकर मोटरसाइकिल सहित गड्डे में गिर जाने से 37 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने मोटरसाइकिल सहित युवक को गड्डे से बाहर निकाला, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। बावजूद इसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

संदीप कुंवर पुत्र कामेश्वर कुंवर रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक से बैरिया बाजार से कुछ सामान खरीदकर अपने घर जा रहे थे, तभी घर के पास ही गड्डे में बाइक सहित असंतुलित होकर गड्डे में गिर गए। गड्डे में 10 फीट से अधिक पानी भरा हुआ था। गड्डा लगभग 30 फीट गहरा है, जिसमें डूबने से संदीप की मौत हो गई। संदीप अविवाहित थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

उक्त घटना के बाद पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई मुकेश कुंअर  द्वारा नगर पंचायत बैरिया के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी


शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी