Ballia News : जमीनी विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं समेत 10 घायल

Ballia News : जमीनी विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं समेत 10 घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना  क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद व गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे व इंट पत्थर चले, जिसमें तीन महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से बैरिया थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।दोनों पक्षों के घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेज कर इलाज व पुलिस ने मेडिकल लीगल कराया।


उल्लेखनीय है कि तिवारी के मिल्की गांव में सूर्य देव ओझा व भृगु नाथ साहु के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर सोमवार की सुबह भृगु नाथ साहु के पक्ष ने सूर्य देव ओझा के पक्ष को गोबर रखने से मना किया। इसको लेकर तू तू मैं में होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडा इंट पत्थर  चलने लगा।

इसमें एक पक्ष के भृगुनाथ साहु 35 वर्ष, बरमेश्वर साहु 30 वर्ष, दिनेश साहु 27 वर्ष, रीना रानी 38 वर्ष, वंदना देवी 35 वर्ष व दूसरे पक्ष के सूर्य देव ओझा 50 वर्ष, दुर्गेश ओझा 25 वर्ष, महेश ओझा 30 वर्ष, विष्णु दत्त ओझा 22 वर्ष व देव मुनि देवी 48 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि तहरीर दोनों पक्षों से प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।दोनों पक्षों के लोग घायल है। जांचोपरान्त उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी