बलिया : प्रेमी की बाहों में लिपटी थी विवाहिता, तभी पहुंचा पति और हो गया मर्डर

बलिया : प्रेमी की बाहों में लिपटी थी विवाहिता, तभी पहुंचा पति और हो गया मर्डर

बलिया : 'विवाहित प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ खेत में रंगरेलिया मना रही थी, तभी उसका पति पहुंच गया। पति ने एतराज जताया तो प्रेमिका के सामने ही प्रेमी ने उसे लाठी से पीटकर मार डाला।' यह सनसनीखेज राज कोई और नहीं, बल्कि गिरफ्तार हत्यारोपी प्रेमी ने खोला। 

बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद (34) पुत्र स्व. लाल बच्चा बिंद की हत्या गुरुवार की रात हत्यारों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर दी थी। हत्या करने के बाद हत्यारों ने कमलेश के नाक और मुंह में मिट्टी ठूंस दिया था। शुक्रवार की सुबह दोकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू की। 

तमाम साक्ष्य संकलन के बीच सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वानाथ यादव, स्वाट टीम प्रभारी कौशल कुमार पाठक व थानाध्यक्ष मदन पटेल मय हमराह ने मुखबीर खास की सूचना पर राजेश साहनी पुत्र उधारी साहनी (निवासी श्रीपतिपुर थाना दोकटी) को कृष्णानगर ढाला से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी के साथ मेरा काफी दिनों से अवैध सम्बन्ध था। घटना की रात मैं और मृतक एक तिलक समारोह में गये थे, किन्तु कुछ समय बाद ही मैं वापस आ गया और मृतक की पत्नी के साथ घर से बाहर खेत में बने छप्पर में दोनों लेटे थे। मध्य रात्रि में मृतक भी अपने घर आया, लेकिन घर में अपनी पत्नी को न पाकर खोजबीन करने लगा। खोजते हुए मृतक घर से कुछ दूर बाहर खेत में बने छप्पर तक आया तो मुझे व अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस वजह से मेरे व मृतक दोनों के बीच विवाद हो गया। मैं क्रोध में आकर पास में रखी लाठी से उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल एक लाठी लम्बाई 67.5 इंच व एक मोबाईल सेट बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस नेधारा 103 (1) बीएनएस के तहत चालान न्यायालय कर दिया। वहीं, मृतक की पत्नी कविता देवी की तलाश में पुलिस जुटी है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे