बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, भाई ने ससुरालियों पर लगाया कोठरी में बंद कर फूंकने का आरोप
On



बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर जापलिनगंज में रविवार की रात लगभग 10 बजे एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। आनन-फानन में झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। विवाहिता जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
पीड़ित विवाहिता के भाई मनीलाल जायसवाल ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी की शादी चार साल पहले कृष्णानगर थाना कोतवाली निवासी राजेश गुप्ता से हुई थी। दहेज में उसकी बहन को नकदी व अन्य सामान के अलावा दो कट्ठा जमीन भी दी गई थी। आरोप लगाया कि उस जमीन को बेचने के लिए आए दिन उसका पति दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर रविवार की रात उसकी बहन को पति, सास, ससुर, देवर व ननद ने आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 16:57:43
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...


Comments