बलिया : जिन्दगी की जंग हार गया सड़क हादसे में घायल किशोर

बलिया : जिन्दगी की जंग हार गया सड़क हादसे में घायल किशोर

बलिया : सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की तीन दिनों बाद मौत हो गयी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप व चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। 

गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी 17 वर्षीय सुमित पुत्र संतोष पासी 14 जून को पालिटेक्निक की परीक्षा देने के लिए बाइक से बिल्थरारोड जा रहा था। इसी बीच, उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के पास पिकअप ने टक्कर मार दिया। घटना में घायल किशोर को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजन सुमित को मऊ के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गये। इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताते हुए किशोर को घर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घर लेकर पहुंचने के बाद सोमवार को उसकी तबियत अचानक खराब हो गयी। इसके बाद घरवाले उसे लेकर पीएचसी चिलकहर पर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पिता संतोष की तहरीर पर उभांव पुलिस ने सोमवार की रात अज्ञात पिकअप व उसके चालक पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे