बलिया : लोहे की पाइप बनीं युवक की मौत का जरिया, आंखों के सामने हादसा देख सहमा साथी

बलिया : लोहे की पाइप बनीं युवक की मौत का जरिया, आंखों के सामने हादसा देख सहमा साथी

दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा गाँव में सोमवार को हैंडपम्प की बोरिंग करते समय एचटी लाइन की जद में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से झुलस गया। दोकटी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामपुर कोडरहा गांव निवासी परिखन यादव के दरवाजे पर नया हैंडपम्प लगाने के बोरिंग करने का काम चल रहा था। हैंडपम्प के लिए जहां बोरिंग किया जा रहा था, उसके बगल से ही एचटी लाइन का तार गया हुआ था। बोरिंग करते समय दुर्भाग्य से लोहे का पाइप लुढ़क कर हाई टेंशन तार के सम्पर्क में आ गया, जिसे पकड़कर बोर कर रहे बैरिया थाना क्ष्रेत्र के चांददियर निवासी सुकर यादव (45) व लल्लन यादव (50) बिजली की चपेट में आ गए।

यह देख रामपुर कोड़रहा निवासी परिखन यादव का लड़का प्लास्टिक के पाइप से लोहे के पाइप पर जोर से मारा। जैसे ही लोहे के पाइप पर झटका लगा, बिजली की जद में आये दोनों लोग नीचे गिर पड़े। वहां उपस्थित लोगों ने तत्काल उन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुकर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लल्लन यादव का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते सीएचसी सोनबरसा पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही दोकटी पुलिस सीएचसी सोनबरसा से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। वहीं अपने साथी को अपने आंखों के सामने काल के गाल में समाते देख साथ आए मिस्त्री भोला उपाध्याय (निवासी भीखाछपरा) बेसुध हो गये थे। उनके मुंह से सीधा आवाज तक नहीं निकल रहा था। लोगों द्वारा कहते सुना गया कि भोलेनाथ ने भोला को बचा लिया, क्योंकि वह भी पाइप पकड़ा था, लेकिन लुढ़कते समय उसके हाथ से पाइप छूट गया। मृतक के परिवार में दो लड़का व दो लड़की है। सुकर परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। अब उनके बाद परिवार का भरण पोषण कैसे होगा? यहीं सोच-सोचकर पत्नी बेसुध हो जा रही थी। उक्त घटना के बावत थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही हम सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

रमेश पांडेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद