बलिया को मिले 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारी, तीन बीडीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार

बलिया को मिले 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारी, तीन बीडीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार

Ballia News : पंचायती राज विभाग ने दीपावली से पहले जिले को विशेष तोहफा दिया है। शासन ने विभाग को 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की सूची उपलब्ध करा दी है। नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती से ग्रामीण विकास की गति तेज होने की उम्मीद है।

ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों सहित अन्य कामकाज के सुचारू संचालन हेतु एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास कई-कई ग्राम पंचायतों के कलस्टर आवंटित थे। लेकिन नए सचिवों की तैनाती से ग्राम पंचायतों का कामकाज और अच्छी तरह से होगा।

ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित होने के बाद 1506 नए ग्राम पंचायत अधिकारी चयनित हुए। सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों को जिलों का आवंटन किया गया है। जिसमें 19 नए पंचायत अधिकारियों की तैनाती जिले में की गई है।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

उधर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने जिले के तीन विकास खंड दुबहड़, बांसडीह और चिलकहर के बीडीओ को अतिरिक्त कार्य भार सौंपने का आदेश निर्गत किया है। इसके तहत बीडीओ दुबहड़ देवेंद्र कुमार ओझा को रसड़ा, बांसडीह के बीडीओ विनोद कुमार बिंद को मनियर और नवानगर तथा चिलकहर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश को हनुमानगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली