बलिया : पैरों का निशान किस जानवर का ? टेंशन में ग्रामीण... जांच में जुटा वन विभाग

बलिया : पैरों का निशान किस जानवर का ? टेंशन में ग्रामीण... जांच में जुटा वन विभाग

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के बाबू के डेरा गांव में जंगली जानवरों के पैर के निशान दिखने से ग्रामीण भयभीत है। गांव के लोग डर के मारे घर से निकलने से परहेज कर रहे है। प्रधान वीरेंद्र यादव व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने वन विभाग से इस बात की शिकायत की कि उन्हें आशंका है कि गांव में गुलदार घूम रहा है। उसके पैरों के निशान खेतों व अन्य स्थानों पर देखने को मिला है।

गुलदार किसी को नुकसान पहुंचाये, इससे पहले वन विभाग को उसका पता लगाकर उसे पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों की सूचना पर सहायक वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों की टीम बुधवार को पहुंची और गुलदार के पैरों के निशान की कई जगह जांच की। सहायक वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जरूरी नहीं की यह निशान गुलदार के पैरो का ही हो।

सियार या भेड़िया के भी पैर के निशान इसी तरह के होते हैं। अगर गुलदार के पैरो का निशान होता तो अब तक कहीं ना कहीं किसी जानवर या मानव पर गुलदार हमला कर चुका होता। फिर भी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। अगर इस तरह की संभावना होगी तो उसे पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाएगी।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी