बलिया : ताजा दिखाने वाले फल और सब्जियों का 'सच' जानने मार्केट में उतरा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग

बलिया : ताजा दिखाने वाले फल और सब्जियों का 'सच' जानने मार्केट में उतरा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग

Ballia News : केमिकल से फल व सब्जियों को पकाकर आम जनमानस को बेचने और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे फल व सब्जियों की पहचान के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए है। केमिकल से पकाने और उसे बेचने की आशंका पर अधिकारियों ने 12 नमूने संग्रहित किये।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त द्वितीय वेदप्रकाश मिश्र ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रो व केमिकल से फल सब्जियों को पकाने की आशंका पर नमूने संग्रहित करेगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गुरुवार को सब्जी मंडी पहुंच गई।

टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने वाले केला, सेव, आम, खरबूजा, खीरा, हरी मिर्च, करैली, तोराई (सतपुतिया), बैगन, शिमला मिर्च, भिंडी व परवल इत्यादि फल और सब्जियों के 12 नमूने लिए। सहायक आयुक्त मिश्र ने बताया कि केमिकल से फल व सब्जियों को पकाने पर लगाम लगाया जाएगा यह। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव, धर्मराज शुक्ला व राकेश कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार